झांसी: स्वतंत्रता के अमृतकाल के अवसर पर विकास भवन सभागार में संविधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ
Jhansi, Jhansi | Nov 26, 2024 शिक्षक विधायक डाॅ. बाबूलाल तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की अध्यक्षता में संविधान दिवस 26 नवम्बर को "स्वतन्त्रता के अमृतकाल" के अवसर पर संविधान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में 10:30 बजे किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा डाॅ. भीमराव अम्बेेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।