जिले में रंगो का त्योहार होली धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जहां लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर खुशियां मनायी वहीं कई जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बेलसर पुलिस तत्पर रही। कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है ।