पटेढ़ी बेलसर: घाट पटेढा से घर में घुसे दो चोर को रंगे हाथ पकड़ किया पुलिस के हवाले।
बेलसर ओ पी क्षेत्र के घाट पटेढा निवासी मुकुल सिंह ने घर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए दो चोर को पुलिस को सुपुर्द किया है। जानकारी के अनुसार गृह स्वामी सोए हुए थे। खटर पटर की आवाज से उनकी नींद खुली। देखा कि कोई उनके घर में सामान की चोरी कर रहा है। उन्होंने हो-हल्ला मचाया। अगल-बगल के लोग जूटे। भागते चोर को खदेड़ कर पकड़ा गया।