जमुई: लखनपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल
Jamui, Jamui | Jun 14, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान लखनपुर निवासी 35 वर्षीय पप्पू रावत के रूप में की गई। पप्पू ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे आपसी रंजिश को लेकर उसके दबंग पड़ोसी रोहित कुमार के द्वारा मारपीट की गई है।