ऊना: संजीव कंवर बने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य, पार्टी हाईकमान का जताया आभार।
ऊना विसक्षेत्र से संबंध रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजीव कंवर को जिला ऊना 20 सूत्रीय कार्यक्रम कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। संजीव कंवर ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री व ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का आभार जताया।उन्होने कहा कि सरकार का एक साल का कार्यकाल बेहतरीन रहा है।