टीकमगढ़: बल्देवगढ़ के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से ज़िला अस्पताल भेजा गया
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ के पास सोमवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम किशोरी बताया गया है जो झिंगुवा गांव का निवासी है। व्यक्ति अपनी बाइक से बल्देवगढ़ से अपने गांव आ रहा था रास्ते में बल्देवगढ़ के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।