औरैया: शहर के मोहल्ला ओमनगर में बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, मोहल्लेवासियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, वीडियो हुआ वायरल
शहर के मोहल्ला ओम नगर में बुधवार सुबह 10 बजे खंबे में लगी एक आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिससे बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते बच गई। मोहल्ले में लगे एक बिजली के खंभे में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। खंभे से उठती आग की लपटें और तेज चिंगारियां देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के दौरान मोहल्ले