समीपवर्ती जैतपुर क्षेत्र के चक नोहड़ा में एक युवक की अत्यधिक शराब पीने से तबियत बिगड़ गई। युवक को गंभीर हालत में परिजन पल्लू अस्पताल लेकर पहुंचे जहां युवक ने दम तोड़ दिया। युवक का शव पल्लू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। महाजन पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर जांच शुरू की है।