अनूपपुर: आधे घंटे की बारिश में डूबी दुकान,हर बार वही कहानी... जिम्मेदार अब भी मौन!
अनूपपुर जिला मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे हुई लगभग आधे घंटे की बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। प्रगतिशील ढाबा के सामने स्थित अनिल राठौर की दुकान में बारिश का पानी भर गया, जिससे दुकान संचालक को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यहां यही स्थिति बनती है।