हेसला पंचायत के डांगरी गढा में सोमवार को विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा हेसला की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि यसवंत सागर ने किया और संचालन शंकर मुंडा ने किया। बैठक में बताया गया कि पीटीपीएस के समय हेसला गांव की जमीन को अधिग्रहण करने का बात सामने आई थी। परंतु आज पूरी तहकीकात के बाद पता चलता है कि हेसला की जमीन अधिग्रहण नहीं हुई।