कुशलगढ़: अल्प मानदेय से परेशान हैंडपंप सहायकों ने उठाई आवाज, स्थायीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग की
कुशलगढ़ तहसील के समस्त हैंडपंप सहायकों की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार शाम 6 बजे मगरी माता पहाड़ी पर आयोजित हुई। बैठक में वर्षों से अल्प मानदेय पर कार्यरत सहायकों को स्थायी करने एवं मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि 95 प्रतिशत जनजातीय आबादी वाले क्षेत्र में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था बनाए रखने में