जयपुर: जवाहर नगर थाना पुलिस ने 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 700 किलो नकली पनीर पकड़ा, खाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची
Jaipur, Jaipur | Mar 28, 2026 जवाहर नगर थाना पुलिस ने 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए बाजार में सप्लाई होने से पहले ही 700 किलो नकली पनीर की खेप को जप्त कर लिया है। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई करते हुए जवाहर नगर थाना पुलिस में शनिवार को सुबह 700 किलो से ज्यादा नकली पनीर बरामद किया इसके बाद मौके पर खाद विभाग की टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है