चैनपुर: शाहपुर में हजरत हाशिम शाह दाता रहमतुल्ला अलेह के 126वें सालाना उर्स का आयोजन
चैनपुर प्रखंड के शाहपुर स्थित मजार शरीफ हजरत हाशिम शाह दाता रहमतुल्ला अलेह का 126वां सालाना उर्स का दो दिवसीय आयोजन शुक्रवार को दूसरे दिन भी हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व शाहपुर अंजुमन कमेटी के सदर रुस्तम मंसूरी ने किया। मौके पर चादरदपोशी, नियाज, फातिहा के लिए अकीकतमंदो की भारी भीड़ उमड़ी।