अनूपपुर: अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर दो दिन से जल संकट, यात्रियों को भारी परेशानी
अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन में पिछले दो दिनों से जल संकट बना हुआ है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन परिसर के नल सूखे पड़े हैं और शौचालयों में भी पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार सप्लाई लाइन की पाइप फटने से जल आपूर्ति बाधित हुई है। रेलवे प्रशासन ने टैंकर से वैकल्पिक व्यवस्था की है, लेकिन भीषण गर्म