छतरपुर नगर: हिंदी मीडियम छात्रों को मिला इंग्लिश मीडियम का पेपर, विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता बेहोश,जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हिंदी मीडियम के छात्रों को इंग्लिश मीडियम का प्रश्न पत्र दिए जाने के विरोध में छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान आज 12 जून दोपहर करीब 4:00 बजे छात्र नेता सतेंद्र शर्मा अचानक बेहोश हो गए। उनकी हालत गंभीर होने पर मौके से 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया।