केसली: मुख्यमंत्री सहायता कोष में आर्थिक सहायता के लिए आवेदन, मरीज स्वस्थ होने के बावजूद मृत्यु का मैसेज आया
Kesli, Sagar | Nov 10, 2024 जरूरत मंद लोगो को मुख्यमंत्री राहत कोष से राहत नहीं मिल पा रही है बल्कि ऐसे लोगों को राहत देने के मामले में लापरवाहियां की जा रही है एक मामला, सागर जिले के देवरी से सामने आया है जहां एक मजदूर ने अपनी बेटी के इलाज के लिए स्थानीय विधायक की अनुशंसा सहित मुख्य मंत्री राहत कोष में दो लाख रुपए राहत राशि के लिए आवेदन किया था इसके बाद उस मजदूर को राहत तो नहीं मिली ।