केसली: गौरझामर में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Kesli, Sagar | Nov 7, 2024 गौरझामर में अवैध रुप से बिक रही देशी शराब पर कठोरता से रोक लगाने हेतु गुरुवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं व्दारा पुलिस थाना गौरझामर मे एकत्र होकर एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौपा ,उल्लेखनीय है की , भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा 5 घंटे तथा 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठों का आयोजन कर समाज में धार्मिक जागृति लाई जा रही है ।