सहारनपुर: सहारनपुर में दीवार फांदकर घर में घुसकर नकाबपोश महिलाओं ने बच्चों को पीटा, 9 पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के पुष्पांजलि विहार में मकान विवाद में नकाबपोश महिलाओं और उनके साथ आए लोगों ने एक घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट की। यह घटना 29 मार्च की है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।