सिवनी: जिला अस्पताल के सामने बाइक और मालवाहक वाहन की भिड़ंत में बाइक सवार घायल
Seoni, Seoni | May 22, 2026 सिवनी कोतवाली थाना अंतर्गत जिला अस्पताल के सामने बाइक और मालवाहक गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि घायल को सामान्य चोटें आई हैं।