हरदोई: सुरसा के मलिहामऊ के पास दो ट्रक और एक बोलेरो की टक्कर में 5 लोग घायल, एक ट्रक पलटा
Hardoi, Hardoi | May 31, 2026 शनिवार करीब 10 बजे सुरसा थाना क्षेत्र के हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर मलिहामऊ स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने दो ट्रक और एक बोलेरो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार करीब पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।