शहपुरा: डिंडौरी कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आरोपी के द्वारा आदेश का उल्लंघन करने पर किया गिरफ्तार, भेजा जेल
डिंडौरी कोतवाली पुलिस ने जिला बदर के आरोपी सानू चौहान उर्फ अनुज चौहान पिता सदानंद चौहान उम्र 26 साल वार्ड नंबर 7 हरिजन मोहल्ला डिंडौरी को आदेश के उल्लंघन करने पर पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा। दरअसल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर मीडिया को जानकारी दी ।