धामपुर: धामपुर क्षेत्र के गांव सुहागपुर में पैदल जा रहे व्यक्ति पर पेड़ गिरने से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
धामपुर क्षेत्र के गांव सुहागपुर में रविवार की सांय करीब 5:30 बजे हृदयविदारक घटना घटित हो गई ।बताया जाता है कि गांव के ही नरेश कुमार पैदल जा रहे थे।रास्ते में अचानक एक पेड़ टूट कर उनके ऊपर गिर गया। जिससे नरेश कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।