चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित बटन लेक क्षेत्र में बुधवार को विकास कार्य के दौरान एक अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बटन लेक के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत ठेका कंपनी द्वारा मिट्टी भराई की जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक से मिट्टी खाली करते समय प्लास्टिक में लिपटा कंकालनुमा शव दिखाई दिया।