छतरपुर नगर: छतरपुर जिला जेल में अवैध वसूली का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जेल अधीक्षक ने वीडियो को 5 से 7 माह पुराना बताया
छतरपुर जिला जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कैदियों के परिजनों से महिला जेल पहरी सामान भिजवाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगाए गए हैं। वीडियो में जेल कैंटीन पर मनमानी कीमत वसूलने और मारपीट के भी आरोप हैं। वहीं जेल अधीक्षक दिलीप सिंह जाटव ने बुधवार की रात 9:30 बजे वीडियो को 5–7 माह पुराना बताते हुए आरोपों को फर्जी बताया है