लक्ष्मीपुर: गंगटा जंगल में कार हादसा, सड़क से नीचे गड्ढे में पलटी मिली गाड़ी
जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग स्थित गंगटा जंगल में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे नीचे जंगल में पलटी हुई मिली। स्थानीय लोगों ने गुरुवार को 5 बजे बताया कि वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 10 PB 5904 दिखाई दे रहा है। हालांकि, कार में कितने लोग सवार थे और हादसे में कोई घायल हुआ या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।