सिवनी मालवा: ग्राम उमरिया आश्रम में 1100 पौधों के रोपण का लिया संकल्प,एसडीएम की उपस्थिति में बच्चियों ने निकाली भव्य कलश यात्रा
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित "नवांकुर अभियान" के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में "श्री कल्याण शक्तिपीठ" के सहयोग से बुधवार दोपहर 12 बजे अनुभाग सिवनी मालवा तहसील शिवपुर अंतर्गत ग्राम उमरिया स्थित आश्रम परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम