सोनपुर: सोनपुर शाहपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक का राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र
Sonepur, Saran | Jan 4, 2025 शनिवार को12बजे सोनपुर शाहपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आवश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र को प्राप्त किया है। इस प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा, डीपीएम अरविन्द कुमार, डीपीसी रमेशचंद्र कुमार और सीएचओ रंजन कुमार को सौंपा।