यमुनापार क्षेत्र के औद्योगिक थाना अंतर्गत डेज मेडिकल स्थित एक पोल फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को विशालकाय अजगर सर्प निकलने पर लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना होने पर थाना प्रभारी विपिन कुमार पाल वन विभाग टीम को जानकारी देते हुए अजगर का स्वयं रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग टीम को सौंप दिया।