पल्लू पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर तेज आवाज में डेक बजाते दो वाहन चालकों पर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है पुलिस से शनिवार को मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने पल्लू कस्बे में दौराने गस्त थाना भवन के पास दो ट्रैक्टर चालकों मुबारक खान निवासी रामसरा व अयूब खान निवासी एसटीपी लबाना पीलीबंगा के खिलाफ राजस्थान ध्वनि नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।