श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के जवासा गांव में अज्ञात चोरों ने बीती शुक्रवार की रात्रि करीब 02 बजे दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी राशि की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने शनिवार को दोपहर 02 बजे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है