रीठी: मुंहास में तेज रफ्तार ट्रेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, 112 पुलिस ने बचाई जान
Rithi, Katni | Apr 6, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंहास में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर एक 37 वर्षीय युवक, जो कटनी से अपने घर तिघरा की ओर बाइक से जा रहा था, रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रेनर वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।