बदनावर- कानवन थाना अंतर्गत ग्राम तारोद में दो पतरापोश मकान आग लगने से पूरी तरह से जल गए। लेकिन कोई जन या पशु हानि नहीं हुई। दोनों मकान में लकड़ी, कंडे व सुक्ला भरा था। यह मकान मलखानसिंह तथा उसके पिता सत्तूसिंह के बताए गए हैं। बिजली का फाल्ट होने से आग लगने का शक है। बदनावर से नगर परिषद के फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया। प