आंवला: आंवला के रामनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा चालक को मारी टक्कर हुआ गंभीर घायल।
Aonla, Bareilly | May 26, 2024 आंवला के ग्राम मिर्जापुर निवासी नेकपाल ई रिक्शा चालक है वह सुबह में गांव से आंवला अपने ई रिक्शा को लेकर आ रहा था तभी स्वामी जी की मढ़ी के समीप अज्ञात वाहन ने उसके ई रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस घायल को लेकर सीएचसी आंवला पहुंची। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।