रावतसर: रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में फरार वांछित ईनामी आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में फरार वांछित आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से मंगलवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा ने मय टीम अवैध 43 किलोग्राम डोडापोस्त तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी लखविंदर सिंह निवासी ढाबा पुलिस थाना संगरिया को गिरफ्तार किया है आरोपी की गिरफ्तारी में जिला विशेष टीम हनुमानगढ़ की विशेष भूमिका रही।