केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांसबारी गाँव के प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत
बराई आसमान पट्टी गांव निवासी नंदलाल गौड़ उम्र 70 वर्ष जो साईकिल लेकर अपने घर से गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत गजना गाँव ससुराल जा रहे थे। वह ज्यौ ही थानागद्दी बाजार के आगे बांसबारी प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचे की तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक थानागद्दी से केराकत की तरफ सड़क हादसे में उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी।