गरौठा: गुरसराय में रीवा हादसे के बाद जैन समाज का मौन आक्रोश, हाथों में काली पट्टी बांध निकाला जुलूस, SDM को सौंपा ज्ञापन
झांसी के गुरसराय में रीवा हादसे के विरोध में सकल दिगंबर जैन समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। महिला, पुरुष और बच्चों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा की मांग उठाई। जुलूस के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।