पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे गुरुवार के सुबह लगभग 11:00 बजे बाबा मंदिर पहुंचे जहां पर उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजा कराई गई ।इस बीच उन्होंने देश की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हमारा देश विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़े ।उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्लेन दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया