कटिहार: सिरसा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन, संकल्प पत्र के बारे में दी गई जानकारी
शुक्रवार की शाम 5 बजे भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के माध्यम से उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में एनडीए चुनाव लड़ रही है और कटिहार में भी सातों विधानसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से संकल्प पत्र जारी किया गया है।