कटिहार: गुआगाछी में घर में काम करते समय महिला को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
गुआगाछी में घर मे काम करने के दौरान महिला को जहरीले साँप ने डंस लिया। यह मामला शाम साढ़े छह बजे का हैं । पीड़िता को इलाज के लिए मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।फिलहाल,पीड़िता का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा हैं । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल हैं।