रजौली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 43वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 43वां जन्मदिन शुक्रवार की शाम रजौली प्रखंड मुख्यालय स्थित बजरंगबली चौक एनडीए कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक लगाकर, केक काटकर और दीये जलाकर दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जानकारी शनिवार को 10 बजे प्राप्त।