आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में पवई थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक लालबहादुर बिंद व मय हमराह फोर्स ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में वांछित आरोपी हरिसेन यादव उर्फ पेशकार यादव पुत्र स्वर्गीय हरिदास यादव को मिल्कीपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।