दरभंगा: राष्ट्रीय हिंदू रक्षा दल के 101वें साप्ताहिक सत्संग का भव्य आयोजन, अनिल मिश्रा सहित कई लोग हुए सम्मानित।
राष्ट्रीय हिंदू रक्षा दल द्वारा आयोजित साप्ताहिक सत्संग का भव्य आयोजन मंगलवार को लहेरियासराय स्थित शनि मंदिर में किया गया। यह सत्संग पिछले लगभग दो वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित 101वें सत्संग में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के महिला, पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्संग के दौरान हिंदुत्व पर विशेष चर्चा की गई।