भटनी के डेमुसा दुबौली गांव के रहने वाले प्रिंस दुबे ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे भटनी थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें बताया कि गुरुवार की रात 8बजे भटनी से बाजार कर घर लौट रहे थे।इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और धारदार हथियार से घायल कर दिया उनका उपचार समीप के चिकित्सालय में चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर, जांच में जुट गई है।