पटेढ़ी बेलसर: बेलसर प्रखंड के नगमा सहित विभिन्न स्थानों पर छठ महापर्व का हुआ समापन, उदयगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य
पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के नगमा, चकबाजा सहित चार दिवसीय छठ महापर्व की आखिरी दिन शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे भगवान सूर्य के उदयगमी स्वरूप को छठ व्रतियों ने अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की पूजा की तथा चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन कि गई। इस मौके पर नगमा सहित विभिन्न छठ घाटों पर भारी संख्या में छठ व्रतियों की भीड़ देखी गई।