पथरगामा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों परिवहन करते हुए पकड़े गए अवैध बालू लोड ट्रैक्टर के ऊपर रविवार को 5:00 बजे शाम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में रात के वक्त प्रभारी सीओ पथरगामा दोबारा अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जप्त किया गया था। जिसे थाना को सुपुर्द कर दिया गया।