सैफई: रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान सैफई PGI में हुई मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Saifai, Etawah | Jul 11, 2024 इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन के समीप कानपुर निवासी अरविंद कुमार पुत्र मोहनलाल बीती 8 तरीख को ट्रेन में कानपुर से नागपुर के लिए सफर कर रहे थे। तभी ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें परिजनों ने उपचार हेतु सैफई PGI में भर्ती करवाया था। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं सूचना मिलते ही GRP पुलिस ने आज गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया हैं।