इटावा: प्रेमिका को पत्नी दिखाकर तीन करोड़ की जमीन बेचने वाले रिटायर्ड वन दारोगा और प्रेमिका हुए गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Jan 10, 2026 शहर के सराय एसर में पत्नी के नाम पर दर्ज भूमि को पत्नी के देहांत के बाद प्रेमिका को पत्नी बनाकर फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर जमीन बेच देने के आरोप में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर 3 बजे सेवानिवृत्त वन दारोगा और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। बेटे की शिकायत पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जमीन की कीमत तीन करोड़ रुपये है।