शहर के गांधी चौक से बस स्टैंड को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग मऊ दरवाजा गेट स्थित शिमला नाला के पुनर्निर्माण कार्य के चलते आज 10 मई दोपहर करीब 1:00 बजे बंद कर दिया गया है। नाला निर्माण के कारण दोनों तरफ का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।करीब 15 फीट गहरे और चौड़े रहे इस नाले की गहराई अब घटकर लगभग 5 फीट रह गई है।