रावतसर: रावतसर में मारपीट के आरोप में तीन जनों के खिलाफ रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में तीन जनों पर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज हुआ है पुलिस से रविवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में अंकित कुमार निवासी बोला वाली ने मामला दर्ज करवाया कि जोरावरपूरा निवासी भागीरथ व बबलू व इमरान निवासी लखूवाली ने उससे , उसके पिता व दोस्तो लाठी डंडों से मारपीट की है पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।