दरअसल पूरा मामला बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम महलीघाट का है। जहां पर शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे के आसपास ग्राम महलीघाट के खेत में काम कर रही मीना बाई को किसी अज्ञात जहरीले सांप ने काट लिया जिसको आनन-फानन में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्फी में भर्ती कराया गया है जहां पर महिला की उपचार जारी है।